अपनी दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में पौधें रोपकर उन्हें जीवंत रूप में देखे दृगायत्री परिवार





भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर देश भर में लगातार पौधारोपण का कार्यक्रम चल रहा है इसी कड़ी में शिलनाथ गुफा धूनी आश्रम परिसर टेकरी के आसपास गायत्री परिवार के परिजनों ने बड़ी श्रद्धा एवं उमंग के साथ गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ पौधारोपण किया। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि शीलनाथ धूनी गुफा आश्रम के संचालक संत माधवानंद गिरी के नेतृत्व में गायत्री परिवार के सृजन सैनिकों ने बड़ी श्रद्धा एवं उमंग से औषधि, फलदार और छायादार पौधों का रोपण सार्वभौमिक गायत्री महामंत्र का उच्चारण करते हुए किया। 




पौधारोपण के दौरान शिलनाथ धूनी गुफा आश्रम के संचालक संत माधवानंद गिरी ने कहा कि गायत्री परिवार टेकरी परिसर में विगत कई वर्षों से पौधों का रोपण बड़ी श्रद्धा एवं उमंग से कर रहा है ओर वो पौधे आज पेड़ बनकर छाया प्रदान कर रहे है इस अभियान में गायत्री परिवार का बहुत बड़ा पुरुषार्थ, सेवा, सहयोग समाज को मिल रहा है वही आमजन से अपील की है कि इस वर्षाऋतु में अधिक से अधिक पौधो का रोपण करे जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके। 



आयोजन में युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले एवं योगप्रशिक्षक देवकरण कुमावत ने विशेष निवेदन किया कि परिजन इस मौसम में अपने दिवंगत पूर्वजों की स्मृति में पौधों को रोप कर उन्हें जीवंत रूप और साक्षात् रूप में देखे और संरक्षण करे जिससे उन्हें आत्मशांति भी मिलेगी और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा और ये सबसे उत्तम कार्य साबित होगा साथ ही अपने जन्मदिवस, विवाहदिवस पर अनिवार्य रूप से पौधे रोपित करे और उन्हें शिशु से वृक्ष के रूप में परिवर्तित करने का संकल्प लेकर प्रकृति माता को अपने कर्तव्यों का बोध कराए। 



पौधरोपण अभियान में गायत्री परिवार के चंद्रिका शर्मा, लक्ष्मण पटेल, मंजू पटेल, उषा कुमावत, कामना पटेल , सचिन पटेल, संगीता हिरवानी, मोहन लाल सोनी, बाबूलाल चौहान, राजेन्द्र मुकाती सहित अनेकों परिजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा