कलश यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत कर श्रद्धालुओं को कराया फलाहार
भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था जय महादेव सिंदनी के तत्वावधान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा का ग्राम पंचायत राबड़िया में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रा के ग्राम पहुंचने पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा सभी के लिए फलाहार का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम राबड़िया के युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वागत समारोह में विशेष रूप से दुर्गेश सिंह राणा, डॉ. राममूर्ति पटेल, नवीन गोस्वामी, प्रकाश प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, गुरुचरण योगी (चौकीदार), कैलाश भारती, रतन प्रजापति, बाबू भारती, माखन भारती, कमल भारती, मुकेश प्रजापति, नितेश
प्रजापति, किशोर भारती, अनिल योगी, अनिल चौधरी, सुनील जाटवा, अश्विन चौधरी, दिनेश चौधरी, भानुप्रताप चौधरी एवं अशोक योगी सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के बीच कलश यात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।



Comments
Post a Comment