हरी साड़ियों में सजी महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सावन का झूला रहा विशेष आकर्षण




भारत सागर न्यूज/देवास। जांगिड़ ब्राह्मण विश्वकर्मा समाज के महिला मंडल द्वारा श्री विश्वकर्मा मंदिर, महावीर नगर, देवास में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई। इस अवसर पर समाज की महिलाएं विशेष रूप से हरी साड़ियों में सज-धजकर शामिल हुईं, जिससे पूरे आयोजन में सावन की हरियाली और उल्लास की मनोहारी छटा देखने को मिली।



 सावन महोत्सव में सावन का झूला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। झूला झुलाने की परंपरा की शुरुआत सर्वप्रथम लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर की गई। इसके बाद महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सावन का झूला लिया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संध्या समय भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया। 



इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ महिलाओं के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा शर्मा ने की। संचालन सारिका शर्मा, सोनाली शर्मा एवं निकिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए माया शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात समाज की महिलाओं के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा