नन्हे बालक रुद्रज गोस्वामी ने किया दिनकर की रश्मिरथी का काव्यपाठ




भारत सागर न्यूज/देवास। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में संस्था साहित्य रचनालय संसार के तत्वाधान में कार्यक्रम तुलसी के राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र के रचनाकारों ने तुलसीदास जी को अपनी शब्द पुष्पांजलि अर्पित की।



कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। नन्हे बालक रुद्रज गोस्वामी ने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की विश्वविख्यात रचना रश्मिरथी का पाठ किया, जिसकी सभी ने सराहना की। 



कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन शर्मा ने किया एवं देवकृष्ण व्यास की अध्यक्षता में आरती गोस्वामी, साधना टोककर, अक्षय गोस्वामी, देव निरंजन, मोईन खान, राधेश्याम पांचाल, विजय जोशी, मकसूद शाह, इक़बाल मोदी, राजेश राज, बालक रुद्रज गोस्वामी एवं राजेंद्र तिवारी ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में समाजसेवी जैनेंद्र सिंह पवार एवं विचारक शरीफ खान उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा