राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की माह आरती समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ द्वारा की गई





भारत सागर न्यूज/देवास। समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ देवास द्वारा प्रति माह के प्रथम रविवार को चाणक्यपुरी स्थित मंदिर में राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की माहआरती रात्रि 8 बजे की जाती है इसी श्रृंखला में इस रविवार को भी संघ के जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित साथियों ने माहआरती की। आरती के पश्चात समस्त मानव मात्र में सद्भावना प्रेम सोहार्द एवं कल्याण हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। 




पश्चात उपस्थित साथी सचिव देवकीनंदन समाधिया, जिला संयोजक अरविंद शर्मा, जिला महामंत्री रमेशचंद्र जोशी उपाध्यक्ष, यशवंत तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज व्यास, युवा प्रकोष्ठ के दीपक जोशी आदि सदस्यों ने अध्यक्ष प्रशांत शर्मा द्वारा रखे गए प्रस्ताव 15 अगस्त को झंडा वंदन किए जाने संबंधी विचार पर सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुए अपने विचार रखें एवं तय किया गया कि 15 अगस्त को स्थानीय होटल लगन पैलेस पर प्रातः 10.30 बजे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ झंडा वंदन किया जाएगा।




इस अवसर पर चंदा शर्मा, प्रमोद शर्मा, स्वप्निल चोधरी,पंकज प्रधान,राजेश व्यास,लोकेंद्र शुक्ला, दिनेश शर्मा, प्रकाश वासुदेव शर्मा, किशोरीलाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। झंडा वंदन के तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी । सचिव देवकीनंदन समाधिया, महामंत्री रमेशचंद्र जोशी वरिष्ठ जिला संयोजक अरविंद शर्मा ने कहा कि युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए युवा संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर युवा साथी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। अंत में आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राजेश व्यास ने किया उपस्थित सभी साथियों को प्रसाद वितरण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा