राजोदा में हुई ग्राम सभा, शासन की योजनाओं की दी जानकारी

 


भारत सागर न्यूज/देवास। गत दिवस समीपस्थ ग्राम पंचायत राजोदा में शासन के निर्देशानुसार ग्राम सभा सम्पन्न हुई। ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच सत्यनारायण चौधरी ने की। इस अवसर पर पंचायत अन्तर्गत आने वाले विभागवार सभी अधिकारी, कर्मचारी गण एवं जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण जन उपस्थित थे। अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी एवं जनकल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी।




ग्राम सभा में शिक्षण संस्थाओं के आसपास नशा पदार्थों की रोकथाम, शासकीय निर्देशों का पालन करना, अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करने हेतु चर्चा, स्वास्थ्य विभाग में गंभीर बीमारियों के मरीजों को ट्रेस कर जिला अस्पताल से आयुष्मान का लाभ दिलाने पर चर्चा, ग्राम में नशा मुक्ति एवं बाल विवाह पर विशेष अभियान चलाकर जन-जागरूकता पर चर्चा, पर्यावरण, स्वच्छता आदि विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई। 




इस अवसर पर ग्राम सभा में मुख्य रूप से उपसरपंच मधु लक्ष्मीचंद पाटीदार, पंच रवि (कालू) चौधरी, संदीप चौधरी, नरेन्द्र चौधरी, दिलीप ठाकुर, सत्तुजी, विजय सूर्यवंशी, नागरिकगण विक्रम पटेल, अशोक चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, सुभाष पाटीदार, डाक्टर अन्तरसिंह, बद्रीलाल चौधरी, घनश्याम चौधरी, जगदीश जलेरिया, डॉ.कैलाश चौधरी, एएनएम ललिता बगेन, एमपीडब्ल्यू हिमांशीसिंह, उपयंत्री जगदीश नरवरिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्तागण गुड्डी चौधरी, राधा त्रिवेदी, सोना परमार, आशागण रेखा भाटी, माया पाटीदार, अनुराधा, रानु चौधरी आदि उपस्थित रहे। घ्ग्राम सभा का संचालन प्राधिकृत अधिकारी संतोष बारोलिया ने किया। आभार पंचायत सचिव महमूद पटेल ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा