श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन की जानापाव यात्रा संपन्न
भारत सागर न्यूज/देवास। श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन देवास के तत्वावधान में भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार, विप्र समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली एवं ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि जानापाव की यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष माधवानंद दुबे, यात्रा संयोजक,डॉ. सुरेश शर्मा एवं महेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास में इस तपस्थली की यात्रा विशेष फल देने वाली है।
राज राजेश्वर भगवान परशुराम मंदिर देवास भारत माता चौराहे से अपने आराध्य के पूजन, अर्चन और जलाभिषेक का संकल्प लें कर संगठन के सदस्य, प्रात 08.00 बजे देवास से बस श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन की जानापाव यात्रा संपन्न यात्रा का शुभारंभ अपने गंतव्य जानापाव को रवाना हुए। आनंद और उत्साह से भरे पूरे मार्ग में भजन, कीर्तन की रसगंगा से यात्रा सुखद बन गई। तपस्थली पर कावड़ियों और श्रद्धालुओं ने वातावरण को भक्ति मय बना दिया । पहाड़ी पर दूर दूर तक फैली हरियाली की चादर ने सभी में असीम उत्साह और ऊर्जा का संचय कर दिया। पहाड़ी पर पैदल जन्मस्थली पहुंच कर सभी ने आराध्य देव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थितजनों ने विचार विमर्श कर निर्णय लिया कि श्रावणी उपाकर्म को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा साथ ही आने वाले समय में संगठन द्वारा समाज की व्यवसायिक डायरेक्टरी बनाई जाएगी एवं 10 वी 12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करनेवाले बच्चों का सम्मान किया जाएगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को भी अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा।
तत्पश्चात मन्दिर के मुख्य आचार्य ओमप्रकाश व्यास द्वारा आराध्य देव की जन्मस्थली पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा कई पौराणिक कथाओं का वर्णन किया। यात्रा में राजेन्द्र जोशी, ब्रजेन्द्र जोशी, अशोक तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, संदीप कानूनगो, अभिनव व्यास, अशोक शर्मा, शिवानंद दुबे, धर्मेन्द्र जोशी अरविन्द शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, हितेश त्रिवेदी,संजय दुबे, संदीप शर्मा, संजय दुबे, धर्मेन्द्र तिवारी, महेश शर्मा, सत्यनारायण जोशी, संतोष पंड्या, रामकृष्ण शर्मा, राजेन्द्र उपाध्याय, चंद्रशेखर शर्मा, अंकित जोशी, विनय पंडित,नरेन्द्र दुबे, अनील जोशी ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, रमेश शर्मा, महिला संगठन से पुष्पा शर्मा, कृष्णा तिवारी, रुपाली जोशी, निर्मला जोशी ,रेखा कानूनगो, विनिता जोशी संगीता शर्मा,ममता शर्मा, ज्योति शर्मा,सोनू तिवारी, आदि शामिल हुए। अन्त में सामूहिक सहभोज हुआ । अपनत्व, प्रेम और आनन्द ने सुरम्य पहाड़ी पर अपने आराध्य देव के दर्शन और पूजन ने एक बार फिर इस यात्रा को यादगार,आनंद दायी और अविस्मरणीय बना दिया। समापन पर संगठन कार्य समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment