बर्फ की बारह ज्योतिर्लिंग झांकी से सजेगा मनकामनेश्वर महादेव दरबार

 




भारत सागर न्यूज/देवास। पुराना बस स्टैंड स्थित अत्यंत प्राचीन श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर 24 अगस्त को बर्फ की बारह ज्योतिर्लिंग एवं बाबा अमरनाथ बर्फानी की भव्य झांकी का निर्माण किया जाएगा। झांकी का निर्माण स्थानीय कलाकार बाबूलाल पांचाल एवं रमेश पांचाल द्वारा किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक एवं आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा। 




मंदिर के पं. कुलदीप ममता मोदी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर भगवान श्री मनकामनेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। शाम को मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन होंगे तथा रात्रि 8.30 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात फलाहारी महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर बर्फ से निर्मित बारह ज्योतिर्लिंगों के साथ बाबा अमरनाथ बर्फानी की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सजाई जाएगी। 




श्री मनकामनेश्वर महादेव भक्त मंडल के पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा, मोहन अग्रवाल, आकाश चौकसे, किशोर पंडित, योगेश पंडित, सारिका मोदी एवं अनिल गोटी ने नगर के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री मनकामनेश्वर महादेव के दर्शन एवं महाआरती का लाभ लेने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा