अवैध कालोनी के किये जाने वाले निर्माण को तत्काल तोडें- आयुक्त कार्य मे प्रगति नही होने से संबंधित अधिकारी व स्वच्छता निरीक्षकों को दिए सूचना पत्र




भारत सागर न्यूज/देवास। समयावधि पत्रों व सीएम हेल्प लाईन मे प्राप्त शिकायतों की समीक्षा निगमायुक्त दलीप कुमार के द्वारा सोमवार 10 अगस्त को निगम बैठक हाल में की गई। बैठक मे प्रधानमंत्री स्वनिधि के आवेदनों पर संबंधित अधिकारी से चर्चा की तथा पात्र हितग्राहियों से सम्पर्क कर आवेदनों की संख्या बढाये जाने के निर्देश दिए साथ ही क्रेडिट कार्ड के आवेदनों पर प्रगति लाने हेतु कहा साथ ही संबल, कर्मकार कल्याण, मानधन योजना के आवेदनों पर फोकस करने एवं ईकेवाईसी के कार्याे मे ओर गति लाने हेतु आयुक्त ने कहा।



अवैध से वैध नल कनेक्शन तथा सिवरेज कनेक्शनों के कार्याे के साथ अमृत 2.0 दिए जाने वाले नल कनेक्शनों के कार्याे मे प्रगति नही होने से संबंधित अधिकारी एवं संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को सूचना पत्र दिए जाने हेतु कहा। सडक पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को पकडकर गौशाला छोडने के लिए गठित टीम में किऐ गये आदेश का पालन नही करने वाले कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। मैरीज गार्डनों के संपत्तिकर के खातों मे सुधार की जानकारी ली तथा संपत्तिकर एवं कचरा संग्रहण शुल्क जमा करावाने के साथ ही जिन गार्डनों से कचरा संग्रहण शुल्क जमा नही हो रहा है उनको सूचना पत्र दिए जाने हेतु कहा। अमृत हरित अभियान अन्तर्गत लगाये जा रहे पौधों की जानकारी ली तथा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। सडक संकेतक, स्मार्ट फीश कार्नर के कार्य की जानकारी ली तथा कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश उपायुक्त पटेल को दिए। जीर्णशीर्ण भवनों की जानकारी को लेकर जिन भवन स्वामियों को सूचना पत्र जारी किए हैं उन पर कार्रवाई करने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए।



आयुक्त ने अवैध कालोनियों को लेकर सख्त निर्देश देते हुए उपयंत्रियों को कहा कि अवैध कालोनी में किसी भी प्रकार का कोई निर्माण नही होना चाहिए निर्माण किया जाता है तो तत्काल निर्माण तोडने एवं पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्प लाईन, महापौर हेल्प लाईन के साथ समयावधि पत्रों को समय पर निराकरण करें तथा सीएम हेल्प लाईन मे लंबित शिकायतों का सभी उपयंत्री एक सप्ताह में शत प्रतिशत निराकरण करें।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा