'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, बालगढ़ से महाकाल धाम तक उमड़ा आस्था का सैलाब तीसरे वर्ष भी वीर हनुमान मंदिर से निकली कांवड़ यात्रा, सुंदरकांड पाठ के बाद शिवभक्तों ने किया महाकाल का जलाभिषेक



भारत सागर न्यूज/देवास। श्रावण मास के पावन अवसर पर बालगढ़ क्षेत्र रविवार को शिवमय हो उठा। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी वीर हनुमान मंदिर, बालगढ़ से बाबा महाकाल, उज्जैन के लिए एक दिवसीय भव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। 





आयोजक कुलदीप चिल्लोरिया ने बताया कि कांवड़ यात्रा से पूर्व 8 अगस्त की शाम वीर हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इसके पश्चात 9 अगस्त को क्षेत्र के युवाओं के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ।




 कांवड़ यात्री वीर हनुमान मंदिर से पवित्र जल लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां भगवान महाकाल का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। पूरी यात्रा के दौरान 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्रीय पार्षद राजा अकोदिया ने कांवड़ यात्रा का स्वागत करते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा