नागदा से निकली कावड़ यात्रा का मोदी समाज ने जल सेवा, पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का किया स्वागत

 


भारत सागर न्यूज/देवास। सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार को शहर के समीप स्थित ग्राम नागदा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर से बिलावली महाकाल मंदिर तक भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई। भगवान शिव की भक्ति और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री शामिल हुए। यात्रा नागदा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिलावली स्थित महाकाल मंदिर पहुंची, जहां कावड़ियों द्वारा भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया।



 कावड़ यात्रा के दौरान बालगढ़ क्षेत्र में मोदी समाज द्वारा विशेष जल सेवा का आयोजन किया गया। समाजबंधुओं ने कावड़ यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था कर उन्हें जल वितरित किया। इसके साथ ही कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सूर्यवंशी (तम्बोली) मोदी समाज बालगढ़ के अध्यक्ष चिंतामण पटेल ने कावड़ यात्रा के संयोजक प्रदीप चौधरी का पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया।




 कावड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय श्री सिद्धिविनायक’ के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे और उन्होंने कावड़ यात्रियों की सेवा में अपना योगदान दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा