बीएनपी संयुक्त महाप्रबंधक दीपक पडवल का निधन बैंक नोट प्रेस में छाया शोक

 



भारत सागर न्यूज/देवास। बैंक नोट मुद्रणालय के संयुक्त महाप्रबंधक दीपक पडवल का सोमवार को सुबह हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को निज निवास नासिक ले जाया गया। उनके आकस्मिक निधन पर बैंक नोट प्रेस में शोक की लहर छा गई। दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस सीएमडी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय रंजन सिंह, निर्देशक मानव संसाधन एसके सिन्हा, निदेशक वित्त नागेश्वर राव, रमाकांत दीक्षित, मुख्य महाप्रबंधक आशुतोष कुमार, सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, बैंक नोट प्रेस मुख्य महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक, बीएनपी सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, अभिषेक अवस्थी, मान्यता प्राप्त इंटक यूनियन के जाहिद पठान व समस्त यूनियन पदाधिकारी, बीएनपी सेवा समिति, मां चामुंडा सेवा समिति, मानस भवन शिव मंदिर सेवा समिति ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा