प्राचीन श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण
भारत सागर न्यूज/देवास। वार्ड क्रमांक 42 स्थित प्राचीन श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर गार्डन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस रहे, जिन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है। कार्यक्रम में सिल्वर पार्क कॉलोनी एवं मंदिर समिति के सदस्य बसंत सोनी, डॉ. महेंद्र सिंह राणा, भैरू सिंह चावला, विष्णु सोनी, कृष्णा सोनी, अमर सिंह राठौर, भैरूलाल अहीरवाल, विक्की चावला एवं धूलजीराम धानक उपस्थित रहे।
महिला शक्ति की ओर से वर्षा राणा, गायत्री सोनी, आरती सोनी, गहना बाई, पवित्रा एवं लताबाई ने भी पौधारोपण में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कॉलोनी के अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



Comments
Post a Comment