महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अभिषेक कर चलाया स्वच्छता अभियान, किया माल्यार्पण

 



भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी देवास संगठन के निर्देशानुसार शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर गंगाजल एवं दूध से अभिषेक कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई तथा इसके बाद माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।




कार्यक्रम के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर मंत्री अमन चौधरी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रसेवा एवं बलिदान को याद किया। 



कार्यक्रम में आकाश ठाकुर, करण नायक, रितेश, शिव विश्वकर्मा, आनंद चौधरी, विक्की यादव, सारांश चौधरी, कपिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी विक्की शर्मा ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा