सुरीले गीतों से दी मो.रफी को स्वरांजलि नग्मा ए रफी का आयोजन संपन्न
भारत सागर न्यूज/देवास। सुर संगम सांस्कृतिक संस्था देवास द्वारा 9 अगस्त को नग्मा ए रफी का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में महान गायक मो. रफी की 46 वीं पुण्यतिथि पर किया गया। कार्यक्रम के अतिथि धर्मेन्द्रसिंह बैस, गणेश पटेल, अजय पंडित, वसीम हुसैन, मुस्तफा अंसार एहमद, अजय पडियार, एम.आई.सी. मेम्बर नगर पालिक निगम देवास, राहुल पंवार नेता प्रतिपक्ष एवं इकबाल कुरेशी रायल नर्सिंग होम ने मो. रफी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आरंभ टीवी, आकाशवाणी गायक इकबाल खान ने जाने वाले कभी नहीं आते जाने वाले की याद आती है से किया ।
साथी गायक जुगल किशोर ने ए गुल बदन, अनूप जैन ने वादियां मेरा दामन जैसे शानदार गीतों की प्रस्तुति दी जिन्हें श्रोताओं ने खूब तालियां बजाकर सराहा। अतिथि गायक डॉ. आर.एल.वर्मा एवं राजा भैया पवार ने भी गीत प्रस्तुत किये। मौनिका जैन ने आवाज दे के हमें तुम बुलाओ, मंजू दांदे ने वादा कर ले साजना और दक्षा माथुर ने तुमसे दूर रहकर हमने जाना आदि गीत गाकर सभी गायकों का बखूबी साथ निभाया।
कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी उद्घोषक गोपाल बावस्कर और ऐना खान ने किया। कार्यक्रम में एडव्होकेट गुप्ता, एडव्होकेट सैयद लियाकत अली, एडव्होकेट इरशाद कुरेशी, चेतन उपाध्याय, गंगासिंह सोलंकी, मुकेश चौधरी, सादिक खान, गोपाल पंडित, दिनेश बावने, श्री राजपूत, जमील खान, सलीम शेख, खुर्शिद खान, प्रदीप मंत्री आदि सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment