विधायक की उपस्थिती में अपर कलेक्टर ने एल्डरमेनों को दिलाई शपथ

 




भारत सागर न्यूज/देवास। निगम बैठक हाल में 8 नवनियुक्त ऐल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार 3 जुलाई को विधायक  गायत्री राजे पवार, महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, आयुक्त दलीप कुमार, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन की विशेष उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ। जिसमें नव नियुक्त एल्डरमेन अर्जुन चौधरी, राजेश यादव, हरीश देवलिया, प्रिया शर्मा, सचिन सोनी, चेतन योगी, दिनेश सांखला, संतोष वर्मा को एडीएम संजीव जैन के द्वारा निगम बैठक हाल में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक  पवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार मानते हुए कहा कि उनके द्वारा निगम में ऐल्डरमेनों की नियुक्ति करनें से निगम के द्वारा किये जाने वाले जनहित के कार्याे को ओर अधिक उर्जा से संचालित करने मे सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर विधायक पवार ने सभापति रवि जैन को उनके कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर रवि जैन एवं पूरी परिषद को बधाई दी।




महापौर अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी एल्डरमेनों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हमारे सभी पार्षद साथियों के साथ 8 ओर पार्षद साथी जुड गये हैं जिससे विकास कार्य करने में ओर गति मिलेगी। सभापति  जैन ने नव नियुक्त एल्डरमेनों को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार के निर्देशन में विधायक एवं महापौर के नेतृत्व में देवास मे जो विकास कार्य हो रहे हैं उसमें आज हमारे 8 सहयोगी ओर जुड गये हैं जिनका मार्गदर्शन भी हमें मिलेगा ओर हम सब मिलकर देवास के विकास को ओर गति देगें।




विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि पूरी परिषद एकजुट होकर देवास मे हो रहे सराहनिय विकास कार्यों में निगम को अपना सहयोग दे रहे हैं सहयोग की इस कडी में हमारी परिषद के साथ आज 8 पार्षद साथी विकास कार्याे में परिषद को सहयोग के लिए ओर साथ आ गये हैं इन सभी के सहयोग से नगर निगम बडी बडी योजनाओं को धरातल पर लाकर विकास को गति दे रहे हैं। इसी कडी मे जिलध्यक्ष श्री सेंधव द्वारा प्रदेश सरकार के साथ सभी नव नियुक्त एल्डरमेनों के शपथ ग्रहण के अवसर पर बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने एल्डरमेनों की नियुक्ति कर परिषद एवं संगठन को ओर मजबूती दी है। नेता सत्तापक्ष सेन ने सभी एल्डरमेनों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि हमारे परिषद के इस दल में 8 सदस्य ओर जुडने से परिषद दल मे ओर मजबूती आई है हम सब मिलकर शहर के विकास मे निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगें। 





आयुक्त दलीप कुमार ने सभी नव नियुक्त एल्डरमेनों को शुभकामनाऐं दी ओर कहा कि जिस प्रकार से सभी परिषद सदस्यों को हमारी निगम के कार्याे के संचालन मे जो सहयोग मिलता आ रहा है आप सभी का सहयोग परिषद एवं निगम को मिलेगा जिससे चल रहे विकास कार्याे में ओर गति दे सकेगें ।



एल्डरमेनों के शपथ ग्रहण समारोह में निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिहं बैस, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ट समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत, पार्षद राजा अकोदिया, बाली घोसी, राहूल दायमा, सोनू परमार, भूपेश ठाकुर, आलोक साहू, रितु सवनेर, महेश फुलेरी, पार्षद प्रतिनिधि संजय दायमा, अजय पंडित, संजयसिंह ठाकुर, प्रवीण वर्मा, राज वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जनसमूह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त जाकिर जाफरी ने किया तथा आभार उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया ने माना।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा