सामाजिक सनातन रक्षा मंच ने शुरू किया वृहद पौधारोपण अभियान आओ मिलकर देवास को क्लीन देवास, ग्रीन देवास बनाएं” – मनोज श्रीवास्तव





भारत सागर न्यूज/देवास। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर को हरित बनाने के उद्देश्य से सामाजिक सनातन रक्षा मंच द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, साईं विहार, मिश्री लाल नगर से किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि “वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। 



आओ हम सब मिलकर देवास को क्लीन देवास, ग्रीन देवास बनाने का संकल्प लें। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तभी वृक्षारोपण अभियान सफल होगा।” कार्यक्रम में विशेष अतिथि सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा, वार्ड पार्षद महेंद्र देशमुख, वरिष्ठ पत्रकार रघुनंदन समाधिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।



 सामाजिक सनातन रक्षा मंच के अध्यक्ष महेंद्र राजपूत एवं संयोजक पंडित संदीप तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा वर्षभर धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर चंद्रकांत सिंह परिहार, प्रवीण मंडलोई, पं.किशोरलाल शर्मा, पं.चंद्रशेखर जोशी, कृष्णकांत शर्मा, महेश जोशी, देवेंद्र सेधव , धर्मेंद्र गुर्जर, ऋषभ शर्मा ,पं.रूमप उपाध्याय,विजय घटिया पं. कमलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा