उज्जैन: पांच शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। की भाटपचलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के कई जिलों में पंद्रह से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ग्यारह लाख सत्ताईस हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। इसमें करीब साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण, एक लाख बावन हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार शामिल हैं।



आरोपी शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, पन्ना और उज्जैन में चोरी की वारदातें कर चुके हैं। पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिन में सामान बेचने के बहाने घरों की रेकी करते थे और रात में बोल्ट कटर, टामी, पेचकस और सब्बल से ताले तोड़कर चोरी करते थे।



गिरफ्तार आरोपियों में राहुल उर्फ बल्ली, अंकित, विजय, पन्नालाल और एंदलसिंह शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा