रायसेन में अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारियों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भारत सागर न्यूज/देवास। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी डॉ. एसएम खान एवं सह प्रभारी सलीम खान मदनी के रायसेन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश तथा प्रदेश प्रभारी आबिद कागजी एवं सह प्रभारी लियाकत अली गद्दी द्वारा सौंपी गई संगठनात्मक जिम्मेदारी के तहत दोनों प्रभारी रायसेन पहुंचे।
सांची रोड स्थित होटल अमोघ में अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से बायोडाटा प्राप्त किए गए। दावेदारों की योग्यता, सक्रियता एवं संगठनात्मक कार्यों के आधार पर नामों का पैनल तैयार कर अंतिम अनुमोदन के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक देवेंद्र पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रभारियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में रायसेन विधानसभा प्रत्याशी डॉ. पीसी गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष मुमताज खान, पूर्व अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष आदिल सिद्दीकी, नेता प्रतिपक्ष, युवक कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। देवास से पूर्व पार्षद एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज शेख भल्लू, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ इंटक नेता दिलशाद खान इंदौर सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साह संगठन की मजबूती और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।



Comments
Post a Comment