श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का पार्थिव शिवलिंग पूजन का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न



भारत सागर न्यूज/देवास। जागृति श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संगठन, देवास के तत्वावधान में महाकाल मंदिर, बिलावली (देवास) में आयोजित पार्थिव शिवलिंग पूजन का पावन आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में वेदमूर्ति पंडित आशुतोषजी शुक्ल के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ। आयोजन में इंदौर के श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य मितेश त्रिवेदी एवं राजेश पाठक का अभिनंदन किया गया। 




आयोजन मे उपस्थित देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं एल्डर मैन अर्जुन चौधरी का स्वागत जाग्रति संगठन की कार्यकारिणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जनों ने सहभागिता कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं अभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों तथा भक्तिमय वातावरण ने सम्पूर्ण परिसर को शिवमय बना दिया। उपस्थित समाज जनों ने आयोजन की व्यवस्था, अनुशासन एवं आध्यात्मिक गरिमा की मुक्त कंठ से सराहना की। 




इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, पारिवारिक संस्कार, सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। भविष्य में भी संगठन इसी प्रकार समाजहित एवं धर्महित के कार्यों का निरंतर आयोजन करता रहेगा। संगठन श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के सभी समाज जनों , आचार्यों, अतिथियों, एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता है, जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन सफल एवं प्रेरणादायी बना।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा