समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ का सम्मान समारोह एवं ध्वजारोहण




भारत सागर न्यूज/देवास। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ, जिला देवास के तत्वावधान में स्थानीय होटल लगन पैलेस पर ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौरव और समाज एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा, एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि के रूप नगर निगम सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद शीतल गहलोत एवं प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष ललित शर्मा उपस्थित रहे। 



जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। ध्वजारोहण के पश्चात अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से देश के विकास, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता में अग्रणी रहा है देश की आजादी के पर्व पर प्रति वर्ष इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना जगाते हैं अंत में सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 




कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शासन द्वारा जिला अंत्योदय समिति में सदस्य मनोनित किए जाने पर चार समाज बंधुओं का सम्मान रहा यशवंत तिवारी, विक्रम शर्मा, कुणाल जोशी एवं डाक्टर अर्चना शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शासन द्वारा मनोनित किया गया है। जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण समाज ने इन सभी को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में समाज के वरिष्ठजनों ने विचार रखे। जिला सचिव देवकीनंदन समाधिया ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। वरिष्ठ जिला संयोजक अरविंद शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और राष्ट्रभक्ति का भाव बढ़ाना है ।




कार्यक्रम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के धर्मेन्द्र मिश्रा, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अरविन्द तिवारी, पालीवाल ब्राह्मण समाज के सत्यनारायण व्यास, नार्मदीय ब्राह्मण समाज के मनोज शुक्ला,आदयगोड ब्राह्मण समाज के प्रभुलाल शर्मा, विंध्यवासिनी संस्था के, पत्रकार दिलीप मिश्रा, सुरेन्द्र तिवारी, राजेश व्यास, अशोक शर्मा, अशोक जोशी, धर्मेन्द्र दुबे,सुरेंद्र दुबे, हर्ष शास्त्री, दीपक जोशी, पंकज प्रधान, पंडित शास्त्री संदीप तिवारी, मनोज व्यास, सुदामा शर्मा, संजय जोशी ,अजय व्यास, रितिक जोशी,कृष्णमय शर्मा, अखिलेश श्रोत्रिय,प्रदीप चिंचे, पण्डित किशोरी लाल शर्मा, एल्डरमैन सचिन सोनी, हर्षा तिवारी, शोभा मिश्रा, हर्षा जोशी, पुष्पा शर्मा, रुपाली शर्मा, निक्की निगम, माधुरी यादव, संगीता लोधी सहित बड़ी संख्या में समाज के ब्रह्म बंधु, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर संघ के महामंत्री रमेशचंद्र जोशी ने सभी अतिथियों पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा