बोल बम के जयकारों के साथ उज्जैन तक निकली पदयात्रा, बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए

 



भारत सागर न्यूज/देवास। नौ माता मंदिर समिति भेरूगढ़ एवं महाकाल भक्त मंडल के तत्वावधान में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बोल बम के जयकारों के साथ बाबा महाकाल का स्मरण करते हुए उज्जैन की ओर प्रस्थान किया। महाकाल भक्त मंडल के प्रमुख विक्की गुप्ता एवं राजू पटेल ने बताया कि पदयात्रा से पूर्व नौ माता मंदिर पर विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद पदयात्रा प्रारंभ हुई। यह पदयात्रा विश्व शांति, अच्छी वर्षा एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा साथियों ने सहभागिता की। 



पदयात्रा में रोहित उपाध्याय, धीरज सेन, मंगल सोलंकी, सुनील वर्मा, पंकज जैन, पंकज चावड़ा, राहुल चौहान, चेतन पटेल, अंकित पटेल, मंथन पड़ियार, दिवांश पड़ियार, प्रदीप सेन, मुकेश खत्री, राहुल सोलंकी, अनिल सोनी, पप्पू शर्मा, कमल राठौर, कपिल यादव, शुभम खालोटिया, गोपीनाथ, कृष गुप्ता, अक्षत माली, जीतेंद्र माली, जीवन माली, बंटी यादव, मनीष अग्रवाल, शुभम शर्मा, जय सिंह ठाकुर, शुभम दवे, सागर डांगी एवं जीतेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।



पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। उक्त जानकारी पंडित रोहित उपाध्याय ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा