शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात फ़ौजी पीलोक सरकार मित्र मंडल ने किया मनोज श्रीवास्तव का स्वागत
भारत सागर न्यूज/देवास। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान, मध्यप्रदेश शासन की जिला स्तरीय अनुदान समिति के अशासकीय सदस्य, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव ने फोजी पीलोक सरकार के साथ मधुबन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान देश, प्रदेश एवं देवास जिले की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।
पूजन के उपरांत पीलोक सरकार मित्र मंडल एवं मधुबन कॉलोनी समिति द्वारा मनोज श्रीवास्तव जी का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने उन्हें समग्र शिक्षा अभियान, मध्यप्रदेश शासन की जिला स्तरीय अनुदान समिति के अशासकीय सदस्य मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह स्नेह एवं विश्वास उन्हें शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित हेमंत शर्मा वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मिश्रा, प्रदीप सिंह ठाकुर जय प्रकाश भाटिया,चंद्रकांत सिंह परिहार,भाजपा नेता पीलोक सरकार, गोपाल पंडित, रितेश मंडलोई, सचिन अग्रवाल, सोनू अग्रवाल सहित मधुबन कॉलोनी समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment