देवास के एथलीटों ने राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण और रजत पदक
भारत सागर न्यूज/देवास। जिला एथलेटिक एसोसिएशन दूसरे दिन शानदार सफलता मध्य प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा जबलपुर में आयोजित राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप जो कि 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिले के 1300 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन किये जा रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में आज के दिन देवास जिला एथलेटिक एसोसिएशन के लॉन्ग जंप में बेबी सिंह ने गोल्ड मेडल एवं प्रियांशी सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए वेस्ट जोन एथलीट के चेयरमैन मुमताज खान, मध्य प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान, मध्य प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव मुरलीधर, मध्य प्रदेश एथलीट के उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मदनलाल कहार, मनोज राजानी, सेना गडारिया, जिला खेल अधिकारी राजू श्रीवास्तव, धर्मेंद्र भदोरिया, रागिनी चौहान, जावेद पठान, चंद्रपाल सोलंकी, योगेश द्विवेदी, हेमेंद्र निगम, पवन यादव, निरंजन यादव, आरती कुशवाह, पंकज वर्मा ने खेल जगत की ओर से बधाई दी।



Comments
Post a Comment