वीरांगना अवंतीबाई की जयंती पर गूंजा हिंदू एकता का संकल्प, निकली शौर्य यात्रा
भारत सागर न्यूज/देवास। लोधी समाज जिला देवास के तत्वावधान में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जन्मजयंती के अवसर पर हिंदू एकता संकल्प सभा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के साथ सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर हिंदू एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता साध्वी आत्मनिष्ठा दीदी, पीठाधीश्वर जबलपुर ने अपने संबोधन में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से समाज को अवगत कराया। उन्होंने नारी शक्ति को सशक्त बनाने, कुटुंब प्रबोधन तथा सामाजिक एकता जैसे विषयों पर भी विस्तार से अपने विचार रखे।
आयोजन की विशेष बात यह रही कि देवास लोधी समाज ने सर्व समाज को साथ लेकर हिंदू समाज को एकजुट करने की पहल की। इस पहल को विभिन्न समाजों का सहयोग और समर्थन मिला। आयोजन में टोंक, मक्सी, छावनी, भौंरासा, राघोगढ़, नेवरी, लाला खेड़ी, बड़ोली, कन्नौद, कजलीवन सहित देवास नगर के समाजबंधु एवं सामाजिक पदाधिकारी सहभागी बने। इस अवसर पर लोधी समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल सिंह राजपूत, मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, लोधी समाज प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितु लोधी, देवराज गुरु विनोद शास्त्री, घनश्याम लोधी, प्रदेश संगठन मंत्री मुरारीलाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल लोधी, जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल लोधी, जिला अध्यक्ष शाजापुर निलेश लोधी, जिला अध्यक्ष उज्जैन अभय नरवरिया, प्रदेश मंत्री महेंद्र लोधी, युवा अध्यक्ष पिंटू लोधी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी लोधी, जिला संगठन से वर्षा लोधी, जिला उपाध्यक्ष रोशनी लोधी, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजिका संगीता लोधी ठाकुर सहित महिला पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। इसके अलावा नवीन सिंह सोलंकी, मनोज श्रीवास्तव भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलौदिया, शुभम चौहान, देवेंद्र नवगोत्री, मंडल महामंत्री हिमांशु राजोले एवं संकेत राय सहित सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति मिलने पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई का जीवन साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। शौर्य यात्रा के दौरान समाजबंधुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन में सर्व समाज की सहभागिता ने सामाजिक समरसता और हिंदू एकता का संदेश दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाजों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment