जल जमाव वाले क्षेत्रों से तत्काल पानी निकासी का कार्य निगम की टीम ने किया

  

भारत सागर न्यूज/देवास। सोमवार 24 अगस्त को सांय 6 बजे से शहर मे हुई तेज बारिश में जल जमाव की स्थिती से निपटने के लिए निगम की टीम अलर्ट रही। निगम की टीम द्वारा पूर्व से चिन्हीत एवं सूचना प्राप्त होते ही एमजी रोड के साथ ही वार्ड 21,33,34,45 के वार्ड क्षेत्रों में सांयकाल 6 बजे से हुई निरंतर बारिश से हुए जल जमाव को निकालने के लिए टीम मौके पर पहुंची।





निगम की टीम द्वारा अपने संसाधनों से पानी निकासी का कार्य किया। महापौर  गीता दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में जल जमाव से निपटने के लिए अतिक्ति टीम का राउंड द क्लाक गठन किया गया है। 




टीम को सूचना प्राप्त होते ही अधिकारियों व टीम के द्वारा मौके पर जाकर पानी निकासी का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा