महापौर जनसुनवाई के आवेदनों को गेहलोत ने निराकरण के लिए भेजा जल जमाव की स्थिती होती है तो निगम तत्काल पानी की निकासी की व्यवस्था करेगी
भारत सागर न्यूज/देवास। बुधवार 5 अगस्त को महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने के कारण जनसुनवाई निगम शहरी गरीबी उपशमन विभाग समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत के द्वारा की गई। जिसमें नागरिकों के द्वारा निगम संबंधि समस्याओं के आवेदनों में शंकर नगर में साफ सफाई,नव दुर्गा नगर मे चेम्बर की सफाई करवाने, आवास नगर शिव शक्ति चौराहा, जवाहर नगर मे अस्थाई अतिक्रमण हटाने, वार्ड 12 मेंढकी चौराहा, चाणक्यपुरी कालोनी में बारिश के पानी की निकासी करवाने, वार्ड 14 जयसिंह नगर में सडक निर्माण करने, व अन्य समस्याओं के ओवदन दिए गये।
प्राप्त आवेदनों पर गेहलोत ने संबंधि अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण समय सीमा मे किए जाने के निर्देश दिए। गेहलोत ने कहा कि बारिश के दौरान जल जमाव की स्थिती उत्पन्न होती है तो निगम को सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पानी की निकासी की व्यवस्था की जावेगी। नाले के पानी की निकासी की समस्या का टीम मौका देखकर समस्या का समाधान करेगी।
इस अवसर पर पार्षद आलोक साहू, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, उपयंत्री विजय जाधव, श्याम सुन्दर रघुवंशी, पलक श्रीवास्तव, जीवन रावत एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment