विश्वगीताप्रतिष्ठानम् द्वारा गीता ज्ञान यज्ञ पंचदिवसीय आयोजन देवास में
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्वगीताप्रतिष्ठानम् परिवार द्वारा प्रत्येक सोमवार को गीता अनुरागी सदस्यों के निवास पर गीता स्वाध्याय किया जाता है इससे पूरे परिवार का वातावरण कृष्ण भक्तिमय हो जाता हैं, इसी श्रृंखला में विगत सोमवार को शुकदेव परमार के निवास मुखर्जी नगर देवास में गीता स्वाध्याय हुआ।
स्वाध्याय के पश्चात विश्वगीताप्रतिष्ठानम् देवास की प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 10 से 14 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक गीता व्याख्यान,गीता मर्मज्ञ, गीता मनीषी, आचार्य कृष्णकांत शर्मा द्वारा सरल शब्दों में गीता के श्लोक का अर्थ बताते हुए गीता पर व्याख्यान, सरस्वती ज्ञानपीठ,हायर सेकेंडरी स्कूल, लक्ष्मण नगर, एपेक्स हॉस्पिटल के पीछे, देवास में आयोजित होगा। अतः सभी गीता अनुरागी महानुभावों से अनुरोध है कि इस गीता ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गीता ज्ञान यज्ञ का लाभ लेवें तथा आप अपने साथ अन्य गीता अनुरागी परिवारजनों इष्ट मित्रों को भी साथ लेकर आवें।
उक्त आह्वान विश्वगीताप्रतिष्ठनम् मालवा प्रांत के वित्त प्रमुख नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ मनीषा सोनी, नगर संयोजक जितेंद्र त्रिवेदी ,प्रचार प्रमुख उमेश जोशी, वित्त प्रमुख रोहित गुर्जर, व्यवस्था प्रमुख एस एन आर्य,सप्त उत्सव प्रमुख रमेश जोशी, गीता परीक्षा प्रमुख निरंजन सिंह ठाकुर, अरुण कुमार शैव्य, घनश्याम जोशी, देवीशंकर तिवारी, अशोक कुलकर्णी,के.के जोशी, शांताराम पाटिल ,अरविंद शर्मा, मेहरबान सिंह, अशोक बुनकर, प्रकाश काले और गगन तिवारी आदि सदस्यों द्वारा किया है।



Comments
Post a Comment