मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अन्तर्गत उपायुक्तों ने किया वार्डाे का भ्रमण

 




भारत सागर न्यूज/देवास। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार 14 अगस्त को अभियान के अन्तर्गत निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, आरती खेडेकर, दिपक पटेल, जाकिर जाफरी के द्वारा अपने अपने झोन क्षेत्रों में भ्रमण कर निगम संबंधि समस्याओं पर नागरिकों से जन संवाद किया तथा सीएम हेल्प लाईन का निराकरण भी किया।उपायुक्त  पिपलोनिया के द्वारा वार्डाे मे भ्रमण कर कैलादेवी चौराहे पर नाला निर्माण के साथ आनंद ऋिषी टंकी पर निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता भी चेक की तथा वार्ड में सीएम हेल्प लाईन मे प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी करवाया।




उपायुक्त खेडेकर के द्वारा अपने झोन क्षेत्र के साथ निगम द्वारा नव निर्मित एबीसी सेन्टर का निरीक्षण कर सिंबा एवं गोपाल एनिमल वेलफेयर सोसायटी एनजीओ द्वारा संचालित डाक सेन्टर होम का भी विजीट कर श्वानों के रखरखाव एवं नसबंदी व टीकाकरण की जानकारी ली।




उपायुक्त पटेल के द्वारा अपने झोन क्षेत्र में भ्रमण कर संपत्तिकर के खातों के सुधार हेतु प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया। उपायुक्त जाफरी के द्वारा प्रधानमंत्री स्व निधि और संबल योजना के हितग्राहियों से सम्पर्क कर सी.एम.हेल्प लाइन का समाधान किया और योजना का लाभ लेने के लिए समझाईश भी दी।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा