प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्ति युवा फॉर्म विकसित भारत संकल्प अभियान का सीधा प्रसारण हुआ
भारत सागर न्यूज/देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवास जिले में भी देखा गया। देवास जिला युवा अधिकारी तारा पारगी ने बताया कि देवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के संबोधन एवं अभियान के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में युवाओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा देखा गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण जयेश पड़ियार ने दिया। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अतिथिगण प्रवीण वर्मा, निलेश पड़ियार, संतोष वर्मा, दिलीप जाधव, एवं हेमंत देवड़ा सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी तारा पारगी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment