यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तनिष्क चौहान ने जीता स्वर्ण पदक डिस्क थ्रो में शानदार प्रदर्शन कर देवास का नाम किया रोशन
भारत सागर न्यूज/देवास। इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के एथलीट तनिष्क चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्क थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल कहार एवं सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 16 अगस्त को इंदौर स्थित एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल में किया गया था।
इसमें देवास के तनिष्क चौहान ने डिस्क थ्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 3 सितंबर तक लुधियाना में प्रस्तावित है।
तनिष्क की इस उपलब्धि पर महाराज विक्रम पवार, मनोज राजानी, जिला खेल अधिकारी सेना गडरिया, जावेद पठान, पप्पी मस्कोले, हेमेंद्र निगम, राजीव श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, धर्मेंद्र भदौरिया, विनय कांबले, विशाल कुशवाहा, पवन यादव, निरंजन यादव, दयाल सिंह सहित खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए सम्मान किया। तनिष्क की सफलता से देवास के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Comments
Post a Comment