निगम कार्यालय पर महापौर व जवाहर चौक मे आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
भारत सागर न्यूज/देवास। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के 80 वें राष्ट्रीय पर्व पर नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा प्रातरू 7.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात परम्परानुसार स्थानीय जवाहर चौक पर प्रातरू 8 बजे निगमायुक्त दलीप कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इन अवसरों पर तिरंगे गुब्बारे भी छोडे गये ध्वजारोहण पश्चात निगम कार्यालय परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के 61 कर्मचारियों को महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान महापौर अग्रवाल, सभापति जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि अग्रवाल व आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर पार्षद मंजू मोदी, राहूल दायमा, एल्डरमेन हरीश देवलिया, सचिन सोनी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश मोदी, राज वर्मा, संजयसिंह ठाकुर, नितीन आहूजा, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर,
प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, समग्र अधिकारी महिमा जैन, भोलासिंह जादौन, रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, श्यामसुन्दर रघुवंशी, कमलेश पाठक, पलक श्रीवास्तव, सुर्यप्रकाश तिवारी, विशाल जगताप, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, कैलाश दशोरे व बडी संख्या मे निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment