देवास शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने वृद्धाश्रम में फल एवं मिठाई वितरण की तीन दिवसीय सेवा अभियान का शुभारंभ




भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के आव्हान पर राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प के रूप में मनाने के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को देवास स्थित वृद्धाश्रम में फल एवं मिठाई वितरण के साथ हुई। पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी शाहीद शेख (गोलू हाजी) ने बताया कि प्रदेश प्रभारी आबिद कागजी, सहप्रभारी लियाकत अली गद्दी, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम एवं जिला प्रभारी जाहिर पठान (मंदसौर) के मार्गदर्शन एवं मंशानुरूप देवास शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।




कार्यक्रम के प्रथम दिन कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गजनों को फल एवं मिठाई वितरित किए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम,शहर महामंत्री एडवोकेट जाहिद पठान,रोशन रायकवाल की उपस्थिति कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ बुजुर्गों का सम्मान करते हुए सामाजिक सरोकार निभाने का संदेश दिया। 



कार्यक्रम का संचालन सलमान बेग करते हुए बताया की तीन दिवसीय सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत 6 अगस्त को एमजी अस्पताल में रक्तदान शिविर तथा 7 अगस्त को शंकरगढ़ की पहाड़ी पर वृक्षारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम का आभार तोसीफ पठान ने माना। इस अवसर पर जानी पठान, कल्लू राष्ट्रीय, विमल चौधरी, गोवर्धन देसाई, बाबूलाल भाट, मनोज जी, मुन्नाशेख, सोहेल अली, आसिफ कव्वाल, शकील लक्की, रियाज नागौरी सहित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठजन, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा