कावड़ यात्रा के फ्लेक्स पर लगाया कीचड़ ब्लाक कांग्रेस ने दिया सिटी कोतवाली में ज्ञापन
भारत सागर न्यूज/देवास। भगवान श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल की निकलने वाली कावड़ एवं कलश यात्रा के फ्लेक्स देवास शहर में लगाए गए हैं, सयाजी द्वार पर लगे यात्रा के फ्लेक्स पर लगे प्रदीप चौधरी के फोटो पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कीचड़ लगाने पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश कल्याणे के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा तथा ज्ञापन में मांग की गई कि जिन व्यक्तियों द्वारा धार्मिक यात्रा के फ्लेक्स पर कीचड़ लगाया गया है जिसमें भगवान महादेव एवं सिद्धिविनायक गणेश के चित्र भी लगे हुए है।
फ्लेक्स पर कीचड़ लगा होने से सभी की धार्मिक आस्था को ठेंस पहुंची एवं समस्त ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी एवं शहर जिले के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी की तथा थाना प्रभारी से मांग की है कि सीसी टीवी फुटेज देखकर कीचड़ लगाने वालों पर उचित कार्यवाही करें।
इस अवसर पर विशाल यादव, राजा पडियार, दिलीपसिंह बजेपुर, आकाश चौहान, सुनील चौहान, नरेन्द्रसिंह चौहान, धीरज चौधरी, महेन्द्रसिंह ठाकुर, अनस हिन्द, अशोक पटेल, तोसिफ खान, प्रथमसिंह पंवार, गोलु हाजी, राहुल चौधरी, मोहित पटेल, अतुल सिंह चौहान, अजय सांगते, ईश्वर हरोड़े, विक्रमलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment