उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के बड़ागांव में प्रेम विवाह को लेकर एक और बेहद भावुक और अनोखा मामला
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। खाचरोद तहसील के गांव बड़ागांव मे प्रेम विवाह से नाराज़ एक परिवार ने समाज के लोगों की मौजूदगी में अपनी ही जीवित बेटी स्वास्ति पाटीदार की तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। इतना ही नहीं, परिवार ने रविवार को पाटीदार धर्मशाला मे परंपराओं के अनुसार गोरनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग इसे परिवार की नाराज़गी और सामाजिक परंपराओं से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पारिवारिक रिश्तों के बीच टकराव का उदाहरण मान रहे हैं।
आप को बतादे की खाचरोद तहसील से प्रेम विवाह के चलते ये दूसरा मामला सामने आया है जहां जीवित बेटी को परिवार ने मृत घोषित कर दिया और सारी रस्म पूरी की साथ ही लड़की के पिताजी हरिशंकर पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बेटी का पालन-पोषण बड़े स्नेह और संघर्ष के साथ किया, लेकिन प्रेम विवाह के बाद परिवार और बेटी के रिश्ते पूरी तरह टूट गए। उनका आरोप है कि थाने में भी बेटी ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों को पहचानने से इनकार कर दिया, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है
घटना की जानकारी मिलते ही समाज के कई लोग भी मौके पर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कुछ समाजजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि प्रेम विवाह के मामलों में विवाह पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने जैसी व्यवस्था पर विचार किया जाए। वहीं मांगीलाल पाटीदार ने जानकारी देते हुए कहा कि गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने विवाह पंजीकरण नियमों में संशोधन का एक प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के अनुसार प्रेम विवाह या भागकर किए गए विवाह के पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने, उनके आधार विवरण और मोबाइल नंबर दर्ज करने तथा विवाह प्रमाण-पत्र जारी करने से पहले 30 दिन की आपत्ति अवधि रखने का प्रावधान शामिल है।
बतादे कि एडवोकेट उमाशंकर पाटीदार ने कहा कि जीवित लड़की का क्रिया कर्म करना एक बहुत ही दुखद है लेकिन माता-पिता ने लड़की को अपनी पीड़ा झेल कर पढ़ा लिखा कर बड़ा किया और लड़की ने अपने ही परिवार मे प्रेम विवाह कर लिया जबकि लड़की के माता-पिता ने पहले से ही एक अच्छा लड़का भी देख रखा था और लड़की भी राजी थी उसके बावजूद भी स्वाती पाटीदार ने अपनी मर्ज़ी से प्रेम विवाह कर लिया जिससे परिवार जनों को बहुत दुख हुआ है । फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।




Comments
Post a Comment