वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में देवास में भाजपा का कैंडल मार्च भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च, इंदिरा गांधी प्रतिमा पर किया विरोध प्रदर्शन

 




भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी देवास एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम कैंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में कैंडल मार्च भाजपा जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर इंदिरा गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। यहां कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान डॉ. रायसिंह सेंधव ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और राष्ट्र की महान परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के कथित कृत्य पर विरोध जताते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और करोड़ों देशवासियों की राष्ट्रीय भावना से जुड़ा हुआ है। इसके सम्मान के प्रति सभी को संवेदनशील रहना चाहिए। कैंडल मार्च के इंदिरा गांधी प्रतिमा पर पहुंचने के बाद देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष स्व इंदिरा गांधी के नाम लिखे सदबुद्धि पत्र का वाचन करते हुवे वर्तमान कांग्रेस कार्यकर्ता को सदबुद्धि प्रदान करने का आग्रह किया । इसके पश्चात भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। 



इस अवसर पर मनीष सोलंकी, विजयसिंह पवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री आशीष झाला, देवास विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, सत्तापक्ष नेता मनीष सेन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष  मनोरमा सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, मनोहर सिंह पवार, भाजपा जिला मंत्री प्रकाश सिंह ठाकुर, मनीष जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, देवेन्द्र नवगोत्री, शुभम चौहान, मधु शर्मा, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा