समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों की आयुक्त ने की समीक्षा
भारत सागर न्यूज/देवास। समयावधि पत्रो के निराकरण के लिए आयुक्त दलीप कुमार ने की समीक्षा बैठक। बैठक में पीएम स्वनिधि के आवेदनों में प्रगति लाने के साथ क्रडिट कार्ड के आवेदनों में 10 कार्ड प्रतिदिन के आवेदन लिये जाने का लक्ष्य संबंधित विभाग को दिया वहीं स्वनिधि से समृद्धि, संबल योजना, अंत्येष्टि सहायता, कर्मकार कल्याण योजना से संबंधित जानकारी लेते हुए पीएम स्वनिधि अन्तर्गत विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड वितरण हेतु नवीन आवेदनों पर फोकस करने हेतु संबंधित अधिकारी को कहा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को ईकेवाईसी करने मे प्रगति लाने हेतु कहा। आयुक्त ने सडकों पर आवारा मवेशियों को पकडने की संख्या की जानकारी लेते हुए गौशाला में छोडने के साथ उनके खाने हेतु भूसे की उपलब्धता की भी जानकारी ली।
अवैध से वैध नल कनेक्शन तथा सिवरेज कनोक्शनों की जानकारी लेते हुए उपयंत्री एवं स्वच्छता निरीक्षकों को कार्य मे ओर गति लाने के निर्देश दिए। कर्मचारी लंबित पेंशन प्रकरण, जीर्णशीर्ण भवनों की भी जानकारी आयुक्त ने ली तथा बिल्डिंग परमीशन के लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। पीएमएवाय में द्वितीय किश्त के लिए हितग्राहियों द्वारा किये गये निर्माणों की जीओ टेकिंग फोटो में प्रगति नही होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए 5 दिवस मे शत प्रतिशत जीओ टेकिंग करने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए।
आयुक्त ने डेमेज सडकों मे सुधार के साथ पम्प एफिशिएंसी टेस्ट मे ओर सुधार के निर्देश के साथ अग्नि दुर्घटना को लेकर संस्थानों पर की गई कार्रवाई मे किये गये सुधार की विभाग से ली जानकारी। सीएम हेल्प लाईन एवं समयावधि पत्रों का समय सीमा मे निराकरण करने के आयुक्त ने दिए निर्देश।




Comments
Post a Comment