जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों का संभागीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 

भारत सागर न्यूज/देवास।18 अगस्त 2026 को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, शिप्रा में जिला स्तरीय शालेय वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवास जिले के हाटपिपलिया, बागली एवं देवास तहसील के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल शिप्रा के छह खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संभागीय शालेय वूशु प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया।





अंडर-17 बालक वर्ग में 45 किलो वजन समूह में जयान खान, 50 किलो में सक्षम नागर तथा 55 किलो में अंशुल मुकाती का चयन हुआ। अंडर-19 बालक वर्ग में 60 किलो वजन समूह में अंश अरोरा ने चयन हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में 56 किलो वजन समूह में पूर्णा उपाध्याय तथा 60 किलो में हंसिका राठौर का चयन हुआ। 





खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास के ब्लॉक प्रमुख युनुस खान, शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बरान, शिप्रा मंडल अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, खेल अधिकारी राजीव चौहान, कोच सचिन शर्मा, निखिल सर सहित विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित खिलाड़ी नीमच में आयोजित होने वाली संभागीय शालेय वूशु प्रतियोगिता में देवास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा