निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, टीबी स्क्रीनिंग के साथ हेपेटाइटिस-एचआईवी जांच हुई

 




भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था एडवांस इंफोर्मेशन मेनेजमेंट सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना, देवास द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जैम्स बेक एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख के मार्गदर्शन में आर एम पी सी एल कंपनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख के नेतृत्व में कंपनी के श्रमिकों एवं कर्मचारियों का एक्स-रे के माध्यम से टीबी (क्षय रोग) की स्क्रीनिंग एवं परीक्षण किया गया।




इसके पश्चात संस्था की टीम ने उपस्थित कर्मचारियों को हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, एचआईवी तथा सिफलिस जैसी गंभीर बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। जागरूकता सत्र के बाद सभी श्रमिकों एवं कर्मचारियों का हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, एचआईवी और सिफलिस का निःशुल्क परीक्षण भी किया गया। शिविर का उद्देश्य इन बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच सुनिश्चित करने तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। 



इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डा अमरीन शेख मैडम, भावना शर्मा एवंइस आर एम पी सी एल कंपनी के आनर विनोद जेन जी एचआर अमित स्वामी एवं आपरेशन मैनेजर हेमेंद्र राठौड़ उपस्थित रहे।



 वहीं एडवांस इंफोर्मेशन मेनेजमेंट सोसायटी की ओर से परियोजना प्रबंधक सय्यद तस्कीन अली, एमएनई आशीष सोनी, काउंसलर मुकेश राठौर, ओआरडब्ल्यू इंतियाज, अजय, सूफियान एवं सपना ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा