आज निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मनोज चौधरी ने घर पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान में लिया भाग




भारत सागर न्यूज/देवास।देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा आज 14 अगस्त को हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनोज चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं,, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी मात्रा में शामिल हुवे।



विधायक चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा लहराना देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित करता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और राष्ट्र के प्रति अपने गौरव को व्यक्त करें।




युवाओं में खास उत्साह-

तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुवे। आयोजन के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा