फिल्म कलाकार मनोज जोशी ने महाकाल की भस्म आरती में दर्शन लाभ लिया है।

 




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती के दर्शन किए। उन्होंने करीब दो घंटे तक बाबा महाकाल की आराधना और भस्म आरती का अद्भुत दृश्य निहारा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने फिल्म अभिनेता मनोज जोशी का स्वागत एवं सत्कार किया। 




दर्शन के बाद मनोज जोशी ने भस्म आरती के अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि भस्म आरती का नजारा अद्भुत था। उन्होंने कहा, “यह जो पल है, इसे मैं अपनी जुबान से बयान नहीं कर सकता। करीब दो घंटे तक बाबा के चरणों में बैठना मेरे लिए अद्भुत अनुभव रहा। 




बाबा महाकाल कालों के काल हैं और विश्व का कल्याण करने वाले देवों के देव महादेव हैं। बाबा महाकाल विश्व को आगे बढ़ाने और संभालने वाले हैं। बाबा महाकाल राष्ट्र के युवाओं को शक्ति प्रदान करें एवं सभी भारतीयों का कल्याण और बाबा महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे, यही उनकी कामना है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा