आजादी के पर्व पर आप पार्टी ने किया ध्वजारोहण, मिठाई वितरित की




भारत सागर न्यूज/देवास। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आम आदमी पार्टी द्वारा विनायक नगर इटावा में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य, अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश सचिव जाकिर खान के नेतृत्व व जिला अध्यक्ष डॉ आर पी झाला की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कर मिठाई वितरित की गई। ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम जो निडरता से खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके लिए हमारे देश के कई वीरो द्वारा हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है।




इस आजादी को हमें देश की एकता और अखंडता के साथ बनाए रखना है। जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर पी झाला ने पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से देश को सत्य निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर उन्नति के मार्ग पर ले जाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने कहा कि एक समय था जब हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था। हमें अपने वतन को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है। एकता अखंडताऔर भाईचारे के साथ देश को मजबूत बनाना है।



प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश सचिव जाकिर खान, जिला अध्यक्ष डॉ आरपी झाला, जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर, दीपक मालवीय, सादिक पटेल, संतोष लोहाना, कन्हैयालाल डांगी, हुसैन शेख, शिफा शेख सदर, तूफान सिंह, जितेंद्र प्रजापत, कादर खान, पप्पू भाई, अशफाक भाई मौलाना, संतोष जाट, फतेह मोहम्मद शेख, शकील शेख, सूरज राठौड़, उषा शुक्ला आदि उपस्थित थे। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा