सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

 

भारत सागर न्यूज/देवास। आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक महाविद्यालय में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत वर्षभर अलग- अलग माह में विभिन्न गतिविधियॉ आयोजित की जाना हैं। इसी श्रृंखला में कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास में प्राचार्य द्वारा गठित समिति एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में माह अगस्त की विभिन्न गतिविधियॉ प्राचार्य डॉ. आर.एस.अनारे के संरक्षण एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ.रश्मि ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।



सोमनाथ स्वाभिमान पर्व- मेरा दृष्टिकोण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागियों में से प्रथम लक्ष्मी माझी, द्वितीय रोहित बैरवा तथा तृतीय स्थान पर शिवम लोधी एवं पूजा ठाकुर रही। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में समान अंक प्राप्त कर रोहित बैरवा, पूजा ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, अंशराजसिंह खींची एवं सिया सेंधव प्रथम स्थान पर रहे। वंदना प्रजापति, नम्रता खेलवाल, पायल खलोटिया द्वितीय स्थान पर तथा शिवम लोधी तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रतीक है के पक्ष में लक्ष्मी माझी एवं शिवम लोधी प्रथम तथा रोहित बैरवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।




इसी प्रकार विषय के विपक्ष में अंशराज सिंह खींची प्रथम स्थान पर तथा पूजा ठाकुर एवं नम्रता खेलवाल द्वितीय स्थान पर रही। डॉ. रेखा कौशल ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए स्वाभिमान पर्व के उद्देश्य को समझाया। डॉ. राकेश कोटिया, डॉ. भारती वास्केल, डॉ. रजत राठोर तथा महाविद्यालय स्टॉफ के सहयोग से कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता झाला ने किया तथा आत्मीय आभार डॉ. माया ठाकुर ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा