राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिन्द फौज के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक, हुआ सम्मान





भारत सागर न्यूज/देवास। इंदौर में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय अंडर-18 यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिन्द फौज एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीतकर देवास जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर देवास जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी सेना गड़ारिया ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजीव बडवाया, डिप्टी डायरेक्टर हाईटी कल्चर अधिकारी भी उपस्थित रहे। 




प्रतियोगिता में खुशाल पटेल ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक, संध्या बछानिया ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, कोमल चौहान ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक, विशाल चौहान ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक तथा अखिल पटेल ने 5000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक हासिल किया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर हिन्द फौज एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जावेद पठान एवं पम्मी मेम सहित हिन्द फौज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 




कार्यक्रम में हिन्द फौज संचालक सुरेश शर्मा, कुमेर सिंह वर्मा, दीपिका बोरीवाल, हिन्द फौज शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, हिन्द फौज रक्तदान संचालक सीमा गिरी, विकास गिरी, हिन्द फौज योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, हिन्द फौज एथलेटिक प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, हिन्द फौज एथलेटिक संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा एवं आरती दायमा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिन्द फौज सैनिक रिना पटेल ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा