पौधा रोपण कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण





भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत मित्र योजना के तहत स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों ने अर्जुन नगर मुक्तिधाम पर और बिलावली स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में 3 सौ पौधों का रोपण किया गया। बुधवार 5 अगस्त को निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी ने पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया। 




सिटी मिशन मैनेजर विशाल जगताप ने बताया कि शिवांश स्व सहायता समूह और मां अम्बे स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों ने जामुन,आंवला,आम, नींबू, चीकू के पौधों का रोपण किया। उपायुक्त ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और देखरेख करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।




निरीक्षण में उद्यान अधीक्षक रवि पाटीदार, शिवांश स्व सहायता समूह की सविता प्रजापति मां अंबे सहायता समूह की मंजू बाई सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा