श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण



भारत सागर न्यूज/देवास। श्याम गुणगान के साथ श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने देवास के पवित्र शीलनाथ धूनी स्थान पर हरा भरा देवास विकसित देवास के लक्ष्य को लेकर वृक्षारोपण किया गया आम के पौधे लगाते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया।



समिति अध्यक्ष जे पी शर्मा ने बताया कि शीलनाथ धुनी स्थान के अध्यक्ष अजीत भल्ला एवं ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा ने धूनी के पवित्र इतिहास और पूज्य गुरुदेव की महत्ता की जानकारी प्रदान की। खाटू श्याम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा उनका एवं धुनी सदस्य सर्वेश राठौर, आनंद गुप्ता का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें श्याम प्रभु का चित्र भेंट किया। 



उक्त अवसर पर समिति के प्रकाश अग्रवाल, पवन विजयवर्गीय, महेश अग्रवाल, पीयूष शर्मा, सौरभ गोयल आदि के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन अशोक सोमानी ने किया एवं आभार सचिव संजय कसेरा ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी देवेन शर्मा ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा