विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन



भारत सागर न्यूज/देवास। स्वामी विवेकानंद स्कूल में विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी रणधीर सिंह खींची एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल के डायरेक्टर संजय पटवाल द्वारा किया गया। 



अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में संदीपनी स्कूल के पी.टी.आई. दिलीप कुमार शर्मा, अज़ीम खान, मिलन बडोली, ए.वी.एन. स्वामी विवेकानंद स्कूल तथा खेल प्रशिक्षक रोहित पटेल का विशेष सहयोग रहा।




समापन समारोह में विद्यालय की प्राचार्य मंजू ममगैन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, धैर्य, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। प्रतियोगिता संबंधी जानकारी विवेक बंजारे ने दी।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा