अंगोरिया परिवार ने लिया मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय समाजजनों ने किया संकल्प का स्वागत




भारत सागर न्यूज/देवास। सोनकच्छ नगर के समीपस्थ ग्राम छायन मैना के समाजसेवी (शिक्षक) शिवचरण अंगोरिया की माता जी  गीता बाई अंगोरिया का ग्राम छायन में निधन हो जाने के बाद सर्व समाज के गणमान्य नागरिक अंतिम संस्कार में शामिल हुए। तीसरे के बाद शिवचरण अंगोरिया एवं उनके भाई दशरथ अंगोरिया ने परिवार के साथ मृत्यु भोज नहीं करने का अहम निर्णय लिया। 



और संकल्प लिया की समाज की रूढ़िवादी प्रथा नुक्ता प्रथा (मृत्युभोज) नहीं करेंगे। अंगोरिया परिवार के इस निर्णय का जो कि सोनकच्छ विधानसभा में पहली पंक्ति में है समाजजनो ने इस निर्णय का स्वागत किया। अंगोरिया परिवार ने मृत्यु भोज कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का संकल्प लिया, और केवल श्रद्धांजलि (सभा) कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों भोपाल, सिहोर, होशंगाबाद, शाजापुर, धार, उज्जैन, देवास आदि के कई गणमान्य समाजजन, जनप्रतिनिधिगण, एवं अधिकारी कर्मचारियों ने शामिल होकर स्वर्गीय माताजी गीताबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, श्रद्धांजलि अर्पित की। 




इस अवसर मुख्य रूप से जांगड़ा महासभा प्रदेश मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजेश बांधेवाल (भोपाल), अजाक्स देवास जिलाध्यक्ष नंदलाल हरियाले, अजाक्स संभाग अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल सिहोर, सहायक संचालक वित्त विभाग मगनलाल सांकला भोपाल, अजाक्स संभाग अध्यक्ष साहित्य अकादमी एवं पूर्व जनपद सदस्य संतोष बारोलिया, बहादुरसिंह बगाना, जे.पी. पेठारी, बलवन्तसिंह बगाना, आर.एस. सम्रावत, रामचन्द्र मालवीय, अम्बाराम रेकवाल, बाबूलाल कंसल,रेवाराम हरियाले, बाबूलाल रेकवाल, दरियाव सिंह मालवीय, जगन्नाथ बालोदिया, मनोहर बोध्द, नरेन्द्रबाबू मालवीय राजगढ़ ,एड्वोकेट शिव कलेशरिया शाजापुर, दिनेश बरखने भोपाल, विक्रम मालवीय, श्रवण अंगोरिया, कैलाश बागड़िया ,रविन्द्र अटाड़िया,शिवम बड़ोदिया,आदि कई गणमान्य,नागरिकगण, समाजजन श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। 




वरिष्ठजनो एवं समाजजनों ने मृत्युभोज नहीं करने के निर्णय का स्वागत किया एवं अंगोरिया - परिवार का समर्थन किया। शोक संवेदना व्यक्त कर, स्वर्गीय माताजी गीताबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। सभा का संचालन प्रेमलाल बामनिया ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा