उज्जैन में नागपंचमी का पर्व नागपंचमी और सोमवार का संयोग नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले आस्था का जन सैलाब उमड़ा

 

 भारत सागर न्यूज/उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नागपंचमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा हे । महाकालेश्वर मंदिर में  स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के पट परंपरा अनुसार रात्रि 12 बजे खोल दिए गये। भगवान नागचंद्रेश्वर के पूजन के बाद मंदिर में रात से ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हे।  दर्शन का यह सिलसिला लगातार 24 घंटे तक चलता रहेगा। नागचंद्रेश्वर के साथ ही बाबा महाकाल के दर्शन को भी भक्तो की भीड़ उमड़ रही हे। आज सावन माह का सोमवार के साथ साथ नागपंचमी का पर्व होने के कारण विशेष संयोग बना हुआ है यही कारण है कि शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।




महाकाल की नगरी उज्जयिनी में आज नागपंचमी का पर्व भक्ति भाव और धार्मिक परम्परा के साथ मनाया जा रहा है। यहां महाकाल मंदिर परिसर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार सिर्फ नागपंचमी पर खोले जाते हैं।इसी परम्परा के चलते आज रात को 12 बजे महानिर्वाणी अखाड़े के गातीपति महंत विनित गिरीं महाराज ने मन्दिर के पट खोले। इसके पश्चात विघि विघान से भगवान श्री नागचंद्रेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह कलेक्टर रोशन सिंह , एसपी प्रदीप शर्मा और निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 




यहां लगभग एक घंटे तक चली पूजा अर्चना के बाद करीब एक बजे मन्दिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। इसके लिए श्रद्धालु शाम पांच बजे से ही लाइन में लग गये थे।रात से शुरू हुआ दर्शनों का सिलसिला पूरे 24 घंटे तक लगातार चलता रहेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से शिव पार्वती दोनों प्रसन्न होते हैं साथ ही सर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।इसी के चलते यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के सभी माकूल इंतजाम किए हैं। इसके चलते श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हों रहें हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा