तिरंगा यात्रा में गाइड दल भी शामिल
भारत सागर न्यूज/देवास। 12 अगस्त 2026 को देवास शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी व शा कन्या राधा बाई उ मा वि देवास के प्राचार्य प्रवीणचंद्र मालवीय के निर्देशानुसार विद्यालय की गाइड लीडर ज्योति बूटानी के नेतृत्व में गाइड दल सदस्य, इशिका, तमन्ना,लक्ष्मी, जया, खुशी, गौरी,कोमल, प्रिया के साथ विधालय की बालिकाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और राष्ट्रभक्ति की ज्योत जगाई।
जिला संघ देवास के बालचर रवि संवाददाता हेमेन्द्र निगम काकू ने बताया कि जिला कमिश्नर स्काउट पदेन जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी, जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज जोशी,
जिला संघठन आयुक्त मनोज पटेल, जिला सचिव जितेन्द्र मंडलोई और विद्यालय परिवार ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।



Comments
Post a Comment